झामुमो द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का निर्णय स्वागत योग्य: दीपक प्रकाश

झामुमो द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की विधिवत घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास पर भरोसा करती है। अंत्योदय भाजपा का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वे स्वयं झारखंड आई थी। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चाके नेताओं से भी मुलाकात कर समर्थन की अपील भी की थी।
श्री प्रकाश ने कहा कि पहली बार बारह करोड आदिवासी समाज के किसी सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू जी का झारखंड से पुराना रिश्ता रहा है।

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना झारखंड के लिए विशेष हर्ष और गौरव की बात है*

  • नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो द्वारा समर्थन दिए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा की आदिवासी अस्मिता और गौरव को प्रतिष्ठित करते हुए झामुमो के द्वारा देर से ही सही, एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन देने की घोषणा देशहित में है। उन्होंने कहा कि अगर यह निर्णय बिना विलम्ब पहले से लिया जाता तो संपूर्ण देश में और अच्छा संदेश जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *