भाजपा और ईडी के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं का आज से उपवास प्रारंभ,बापू प्रतिमा के सामने बैठे कार्यकर्ता

रांची: मोराबादी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनावी लाभ लेने के लिए तानाशाही रूप अपनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा फर्जी मामले मे जबरदस्ती जेल भेजे जाने के विरोध में उपवास रखा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव मुख्य रूप से शामिल हुए।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा झामुमो के सभी कार्यकर्त्ता अपने लोकप्रिय नेता हेमन्त सोरेन को जल्द अपने बीच चाहते हैं। उनके साथ भी अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ़ सभी एकजुट होकर लड़ रहे हैं। हम सभी अनुशासित होकर उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। जिस प्रकार देश मे गैर भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है जनता के सामने है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार ने हेमन्त सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा है। उपवास कार्यक्रम से हमारा संदेश है कि जिस प्रकार बापू ने अहिंसा को अपनाते हुए अंग्रेजों को देश से भगाया था। जिस प्रकार हमारे नेता हेमंत सोरेन जी को केंद्र की भाजपा सरकार प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम की है, आज हम बापू के समक्ष बैठकर यह संकल्प लेते हैं की वर्तमान के अंग्रेजों को भगाने का काम करेंगें और भाजपा का सूपड़ा साफ़ करेंगें।
कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, सुशीला एक्का, चिंतामणी सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, रामानंद बेदिया, रामशरण तिर्की, अरुण वर्मा, तालकेश्वर महतो, अफरोज आलम, आफताब आलम, महावीर विश्वकर्मा, मंटू लाला, संजय राय, विश्वजीत भट्टाचार्य, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, जीत गुप्ता, कैथरीना तिर्की, जिला संगठन सचिव जुल्फिकार खान, आदिल इमाम, नसीम गद्दी (पप्पू) जिला सयुंक्त सचिव सुजित उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष मंजू महतो, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, संध्या देवी, महानगर उपाध्यक्ष सुषमा बरदेवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, सचिव सुजीत कुजुर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, राजेश सिंह, सबीबुल रहमान, शमीम बढ़ेहार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, संगठन सचिव विश्वजीत गोप, रमजान रजा, मंटू पांडे, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, कोषाध्यक्ष माईकल रुंडा, मो असलम, अजीत लकड़ा, रतन अनमोल सांचा, अजीज अंसारी, मो चांद, शहाबुद्दीन, नंदकिशोर सिंह चंदेल, अमन खान, लक्ष्मण राम, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, योगेंद्र राम, गोपाल पांडे, सोमवित मांझी, साहिल यादव, अब्दुल्ला हबीब, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रौशन एनामुल तिग्गा, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, कुदरत अंसारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी, सचिव नवीन तिर्की, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरिश मिंज, सचिव मोजाहिद हुसैन, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव नरेश यादव, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुकरमणी देवी, सचिव सोनी देवी, सह सचिव पूजा देवी, नेहा देवी, अशोक मुंडा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज़ टिंकू, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सुनिता देवी, रघुवीर साहू,मो असलम, मो साजिद, चाहो प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर राम महली, सचिव प्रदीप उरांव, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कोलेस्वर मुंडा, परवेज़, सद्दाम, कमरान, रिजवान अंसारी, असलम अंसारी, दीपक मुंडा, मनान अंसारी, रहीम अंसारी, दिनेश महतो, मोतीलाल महतो, मकबूल अंसारी, दीपक, सोहेल खान, राकेश वर्मा, वसीम खान, रंथु उरांव, सतीश, बबलू, सऊद अंसारी, फैयाज साह, रवि निरंजण टोप्पो, अनगढ़ा प्रखंड सचिव अमानुल्लाह अंसारी, सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष हलधर महतो, सचिव कृष्णा सिंह मुंडा, उमल्ल सिंह मुंडा, मनोज महतो, ओमकार कुमार, फैयाज साह, अरविन्द ठाकुर, परवेज़, अख़्तर, प्रदीप किस्पोट्टा, बबलू मिंज, सचिन उरांव, शाहदेव मुंडा, मंगरू मुंडा, विनोद मुंडा, भोलू मलिक, कुंज बिहारी साहू, दीना नाथ मछुआ एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *