झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली ने रांची महानगर मे चलाया सदस्यता अभियान

रांची: झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान में रविवार को रांची महानगर अंतर्गत हटिया चौक, स्वर्णरेखा पुल के समीप शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।
झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, डॉ हेमलाल कु० मेहता, अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा एवं जिला से मुख्य रूप से आफताब आलम, कलाम आजाद, आदिल इमाम, विजय आनंद नायक, प्रदीप मिर्धा, अमन तिवारी, परवेज आलम, राजेश सिंह, रमजान रजा, लाडले खान, गोपाल पांडेय, असद फेराज टिंकू, मो इरफान, आजाद रजा, राकेश, मनीष राणा, राहुल वर्मा, अतिकुर रहमान, कुलदीपक कुमार, अल्ताफ राजा, कासिफ रजा, गुलफ़्सा शामी, भास्कर महतो एवं अन्य शामिल हुए।
सदस्यता अभियान का संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल कु० मेहता जी ने किया। सदस्यता अभियान मे विजय आनंद नायक जी के नेतृत्व मे रामपुर ग्राम प्रधान सुनील लकड़ा, पूर्व पार्षद मंगा पाहन, आदम मुंडू, ज्ञान केरकेट्टा, मंगल राज होरो, फेबयान कच्छप, जूनस बांदे, झरिया कच्छप, भोला जराई, दीप लकड़ा, मुन्ना लोहार, रिसा कच्छप, अमन गोप, विमल कच्छप, मोहन मरांडी, बाहा कच्छप, अभिषेक मिंज, प्रताप भेलसंडी, रवि गाड़ी, अनीता लकड़ा, रितम, मानसिंह, मानसुख पूर्ति, ओम प्रकाश, अनिरुद्ध महली के साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम एवं संयोजक मंडली सदस्यों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है और हम निश्चित ही इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। इसी क्रम मे आज रांची महानगर के हटिया चौक के समीप हमलोग सदस्यता अभियान चला रहे हैं। पार्टी से जुड़ने के प्रति लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हमारे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य मे चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से लोग प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। हम सभी का पार्टी मे स्वागत करते हैं और पार्टी को मजबूत कर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का पुनः संकल्प लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *