पेसा कानून पास होने पर झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

खूँटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को खूँटी ने राज्य में ‘पेसा कानून’  की नियमावली को मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पार्टी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे आदिवासियों के लिए एक ‘सुरक्षा कवच’ करार दिया है। झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद जी ने कहा कि इस कानून के प्रभावी होने से ग्राम सभाओं को वास्तविक शक्ति प्राप्त होगी। इससे जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा होगी और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

झामुमो खूँटी जिला कमेटी ने इस निर्णय को राज्य के जनजातीय समाज की एक बड़ी जीत बताया है और कहा है कि हेमंत सरकार आदिवासियों के कल्याण और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आभार व्यक्त कार्यक्रम में आदिवासी रीति रिवाज के साथ ढोल नगाड़ा के साथ खुशी का इजहार करते हुए मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दिया गया।

आज के इस आभार व्यक्त कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कंडुलना,सुशांति कोनगाड़ी,देवनाथ मघईया, मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, भोलानाथ लाल, जिला सचिव सुशील पहान, उपाध्यक्ष सनिका बोदरा,जिला प्रवक्ता तौकीर आलम,संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृत हेमरोम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फिरोज, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश महतो,सचिव दोवारी मुंडू,बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तनवीर खान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केसरी,कीड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष उपेन्द्र पहान, तोरपा प्रखंड सचिव जेम्स आइंद,महिला मोर्चा जिला सह सचिव अर्चना कुमारी, रीना मुंडा, सीमा कुमारी,लंदूप पंचायत अध्यक्ष एतवा पहान, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा,संदीप तिडू, तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा मोर्चा सह सचिव असलम अंसारी, कुणाल मांझी, शंभू शर्मा, बसंत महतो, अर्जुन मुंडा, बीरेंद्र सिंह ,शमीम अंसारी, विमल पाहन, एजाजुल अंसारी, सागर मुंडा,बसंत सिंह मुंडा,मंगल डोडराय, दुबियास डोडराय, सुशील डोडराय, लाल मुंडा, लोकस डोडराय, जोटो  टूटी, देवा पहान गुटजोरा पंचायत अध्यक्ष, जिदन सोय गुटजोरा पंचायत उपाध्यक्ष, लखन मुंडा, राजेश मुंडा, बेरगा मुंडा नौशाद आलम, रोशनी गुड़िया, पुष्पा गुड़िया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *