झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिप सदस्य दुर्योधन चौधरी का निधन

धनबाद: झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिप सदस्य दुर्योधन चौधरी का निधन हो गया है। वे धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र के निवासी थे। दुर्योधन चौधरी ने सीएमसी अस्पताल चेन्नई में अंत‍िम सांस ली। वे प‍िछले कई द‍िनों से वे बीमार चल रहे थे। हाल के दिनों में अपना फेफड़ा ट्रांसप्लांट करवाया था। चौधरी की झामुमो के वर‍ीष्‍ठ नेताओं में इनकी ग‍िनती होती थी। झामुमो सुप्रीमो श‍िबू सोरेन के साथ उनके घरेलू र‍िश्‍ते थे। उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक उनके गांव छोटा पिछड़ी पंचायत लाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *