झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने दो अंचाधिकारियों के निधन की न्यायिक जांच की मांग की

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने दो अंचलाधिकारियों के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है। बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान साहिबगंज व लोहरदगा के अंचालाधिकारी का निधन हो गया था। संघ ने साहिबगंज जिला के उधवा अंचल के अंचल अधिकारी विक्रम महली एवं लोहरदगा जिला के सदर अंचल के अंचल अधिकारी अरुण तिर्की के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही संघ द्वारा दोनों अधिकारियों के आकस्मिक निधन की न्यायिक जांच करने की मांग की गई। झासा के पदाधिकारियों ने घटना के पीछे एक गहरी साजिश की बात कहते हुए कहा कि दोनों मामलों की गहराई से पड़ताल होनी चाहिए। इसके लिए किसी न्यायिक पदाधिकारी से इसकी जांच कराई जा सकती है। बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्‍नत अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रोन्‍नत पद पर पदस्थापित करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *