झारखण्ड कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अपने फेसबुक,ट्युटर, व्हाट्स अप, इंस्टाग्राम पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लगाऐंगे

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा उस मणिपुर से आज शुरु हो गई है जो पिछले साढ़े आठ महीनों से भाजपा के अन्याय का शिकार हो रही है।6713 किलोमीटर 66 दिन 110 जिलों से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी एवं मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में ढी़ठ,निकम्मी और बेशर्म भाजपा सरकार की अन्याय के खिलाफ आज से शुरु हो रही है।
मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,फिरोज रिजवी मुन्ना, अभिषेक साहू,अनिकेत कुमार, पप्पू सिंह,बबलू वर्मा, अर्जुन किस्कू,कर्ण कुमार, विक्की महतो,सुशांक सौम्या सहित कई कांग्रेस नेताओं ने खुशी, आजादी,शुभता,एकता एवं अखंडता,भाईचारगी, सद्भावना का प्रतीक मकर संक्रांति त्योहार के शुभ अवसर पर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पतंग उड़ाया एवं यात्रा के व्यापक सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी।
प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा यह यात्रा इस देश के पीड़ित, वंचित, शोषित लोगों के लिए है, इस देश की महिलाओं को महंगाई,अत्याचार और दुष्कर्म से न्याय दिलाने के लिए है।यह यात्रा इस देश में किसानों को भाजपा के अन्याय से न्याय दिलाने के लिए है,देश के युवाओं को बेरोजगारी से न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू हो रही है।यह यात्रा शहरद पर तैनात जवानों को जम्हूरियत के जुल्म से न्याय दिलाने के लिए है।यह यात्रा इस देश के पिछड़े,आदिवासियों को भाजपा के भय से न्याय दिलाने के लिए है।यह यात्रा भाजपा के 10 सालों के झूठ,जुमलों और छलावों से न्याय दिलाने के लिए भी है।यह यात्रा उस विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ है जो इस देश को टुकड़ों में,ऊंच नीच में ,जाति धर्म में,अगड़े पिछड़े में बांटना चाहती है।आलोक दूबे ने कहा मकर संक्रांति के दिन भगवान श्रीराम ने जो पतंग उड़ाई थी वह सीधे इन्द्रलोक तक पहुंच गई थी। राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए,आपसी प्रेम के लिए, भाईचारा एवं सद्भावना के लिए,देश में एकता व अखंडता के लिए मणिपुर से मुम्बई तक की यात्रा पर निकले हैं। ऐसे में उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस जन राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पतंग उड़ा रहे हैं और करोड़ों देशवासियों को न्याय योद्धा इस आह्वान के साथ सहो मत डरो मत ,न्याय का हक मिलने तक ।मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है, दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर, नकारात्मकता और अंधकार से सकारात्मकता व प्रकाश की ओर हमें ले जाता है।राहुल गांधी के सामने नकारात्मक नहीं टिक सकती है,राहुल गांधी देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए तपस्या पर निकले हैं और इस यात्रा में पूरा देश राहुल के साथ खड़ा है।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पतंग उड़ा कर हम देश में एकता, अखंडता, भाईचारा, संपन्नता एवं प्रेम का संदेश दे रहे हैं, राहुल गांधी के साथ एक बार फिर पूरा देश साथ चल रहा है उससे यह साफ हो गया है कि आज से इस देश में नये युग का सूत्रपात होगा।आज पूरा देश भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जरूरत को महसूस कर रहा था जो आज से प्रारंभ हुआ है यह शुभ मुहूर्त का वर्ष राहुल गांधी के साथ आगे बढ़ेगा। किशोर शाहदेव ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है।5000 किलोमीटर की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हमारे संगठन में एक नई उमंग और एकजुटता दिखाई दी थी उसी को आगे बढ़ते हुए राहुल जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया था जो आज मणिपुर से शुरू हो रही है।
डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यक्ति की चाटुकारिता के अलावा और कांग्रेस के नेताम विभूतियों को अपमान करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है।क्या भाजपा के किसी नेता में साहस है जो पहले 5 हजार और अब 6713 की यात्रा कर सकती है तो करके बताए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा और देश फिर से एकता के सूत्र में बंधेगा। उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पतंग देश की एकता, अखंडता,भाईचारा, सद्भावना का प्रतीक है तो नमो पतंग एक व्यक्ति की चाटुकारिता का।
डॉ राजेश गुप्ता ने कहा भारत जोड़ो यात्रा ने समाज में नफरत, वैमनस्यता,घृणा और साम्प्रदायिकता के जहर को एक तरह से देश को बाहर निकाला था। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए एक मजबूत कदम है।झारखंड में 13 जिलों 804 किलोमीटर 8 दिन की यात्रा राज्य के लिए बेहद सुखद होगा और पूरा राज्य राहुल के साथ चलेगा,इसके लिए हम पूरे राज्य में दौरा करेंगे और न्याय यात्रा में न्याय योद्धा बनकर शामिल होने का आह्वान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *