जदयू के प्रदेश मीडिया प्रभारी ज़फ़र कमाल का निधन

रांची : जदयू के प्रदेश मीडिया प्रभारी जनाब ज़फ़र कमाल का असामयिक निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटा का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही वह जनता दल के काल से ही पार्टी के समर्पित सिपाही रहे। प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने उनके परिजनों से दूरभाष पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शोक अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिन्हा, प्रवक्ता सागर कुमार, महिला अध्यक्षा आशा शर्मा, प्रदेश सचिव बैद्यनाथ पासवान, कार्यालय प्रभारी रामजी प्रसाद, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *