जदयू ने भागलपुर मीडिया प्रकोष्ठ के लिए की नई नियुक्ति

भागलपुर। जदयू के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविश रवि को जदयू मीडिया प्रकोष्ठ, भागलपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल द्वारा जारी सूची में रोजी रानी को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि रविश रवि और रोजी रानी दोनों ही पार्टी के समर्पित व ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं, जो पहले भी संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इस नई नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

बधाई देने वालों में प्रमुख नेता शामिल
इस मनोनयन के बाद कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

सांसद अजय मंडल
विधान परिषद सदस्य विजय सिंह
खाद्य आयोग अध्यक्ष व जिला प्रभारी प्रहलाद सरकार
प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश
जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह
प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य अजय राय
प्रो. सुमन यादव, महेश यादव, शिशुपाल भारती
कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा
छात्र जदयू जिला अध्यक्ष गोलु मंडल
अति पिछड़ा महानगर अध्यक्ष रिंटू चंद्रवंशी
मीडिया सेल उपाध्यक्ष रमण कुमार, बालकृष्ण मोयल, अभिषेक कुमार
महासचिव दीनू सिंह, कुणाल कुमार
महानगर अध्यक्ष सोनू द्वारिकाधिस, और कई अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *