बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर जदयू ने मनाया जश्न,बांटी मिठाईयां
गणादेश,रांची : झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर बिहार की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को चुनकर यह साबित कर दिया है कि बिहार की तरक्की की राह नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।
“2025 — फिर से नीतीश” का नारा बिहार की जनता ने पूरी मजबूती से स्वीकार किया और एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन दिया।
श्री तिवारी ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाई गई भ्रामक बातें और वोट चोरी जैसे मुद्दों को जनता ने सख्ती से खारिज कर दिया है। बिहार ने विकास की राजनीति को चुना है और आने वाले वर्षों में यह जनादेश राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण, सिंचाई पलायन और रोजगार के क्षेत्रों में नई प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
रांची में जदयू कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में फिरायालाल चौक पर बिहार की प्रचंड जीत का जश्न ढोल नगाड़े के साथ लड्डू मिठाई बाट कर पटाखे फोड़ कर मनाएं ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम जनता ने मिलकर खुशी मनाई, गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और लोगों ने “फिर से नीतीश” के नारों के साथ एनडीए की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रमुख रूप से —मधुकर सिंह, आशा शर्मा, रतन शर्मा, अखिलेश राय,
रामजी प्रसाद,फूलचंद पुराण,पंचम चौधरी आशीष शीतल मुंडा, सोमेन दत्ता, सागर कुमार, राजेश तिवारी अशोक ठाकुर, शुभम कुमार, सचिन भारती
साथ ही कई स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक और युवा शामिल हुए जिन्होंने नीतीश कुमार जी की नीतियों और एनडीए गठबंधन के नेतृत्व पर अपना विश्वास प्रकट किया।
श्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। यहां भी जनता विकास, सुशासन और स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में जदयू व एनडीए को मजबूत समर्थन देकर झारखंड को भी तेजी से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने में सहयोग करें। ज्ञात हो कि झारखंड में भी एक छोटाबिहार बसता है।



