जेसीआई रांची को सर्वश्रेष्ठ शाखा व अध्यक्ष प्रतीक जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार

रांची :जेसीआई रांची, जेसीआई इंडिया के मंडल 3 की सबसे बड़ी शाखा है। पहली बार जेसीआई रांची ने मंडल के कार्यक्रम मिडकॉन की मेजबानी “जोहार मिडकॉन 2025” के नाम स्वरूप की। इस कार्यक्रम में मंडल 3 के सभी जेसीआई शाखाओं ने भाग लेते हुए 165 लोग शामिल हुए जिसमें बीते 6 माह के उपलब्धियों पर शाखाओं को पुरस्कृत किया गया। इस बार जेसीआई रांची को कुल 22 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया व जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन को “बेस्ट अध्यक्ष मंडल 3 रीज़न ए” से सम्मानित किया गया व जेसीआई रांची को “बेस्ट शाखा” के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे श्री राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष झारखंड गौशाला न्यास बोर्ड व कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे झारखंड के पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्री सौरभ तिवारी।

इस कार्यक्रम के संचालक जेसी सिद्धार्थ जयसवाल व प्रशांत पाटोदिया ने कॉन्फ्रेंस एडवाइजर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया व जेसी संजय जैन और जेसी राजीव रंजन के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संचालन किया। जेसी ऋषभ जैन, ऋषभ अग्रवाल, तपिश केडिया, ऋषभ जालान, किशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रौनक सिंह व सचिव सन्नी केडिया ने कार्यक्रम के संचालन में साथ निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *