रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार, सैकड़ों मामलों का त्वरित निपटारा

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का व्यापक आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं, आवेदनों और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर प्रशासन ने त्वरित सेवा प्रदान की। जनता दरबार के माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गमन, राजस्व कार्य, पंजी-2 सुधार, सामाजिक सुरक्षा, मुआवज़ा, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, केसीसी सहित कई आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई गईं।

सोनाहातू अंचल में दिनेश कुमार महतो को आचरण प्रमाण पत्र तथा मुटुक देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अनगड़ा अंचल में कई लंबित राजस्व मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें चमरु महतो, जीतराम भोगता, महाबीर भोगता, मो. जिबरील और महताब आलम के पंजी-2 सुधार प्रमुख रहे। साथ ही ग्रामवासियों को लगान रसीद भी निर्गत की गई।

मांडर अंचल में कालीचरण महतो को शुद्धि पत्र तथा बहादुर सिंह को लगान रसीद दी गई। ईटकी अंचल में आवासीय, जाति, आय, पारिवारिक सदस्यता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कुल 71 मामलों का समाधान किया गया। राहे अंचल में 88 तथा बेड़ो अंचल में 144 आवेदनों का त्वरित निपटारा किया गया।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Top of Form

Bottom of Form

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *