चम्पारण वेल फेयर ट्रस्ट का खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में 30 आम खाने वाले धनंजय कुमार घोषित विजेता

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया के बरवत स्थित एक उत्सव भवन में चम्पारण वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को आम खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार बेलबाग के धनंजय कुमार श्रीवास्तव को दिया गया। उन्होंने 30 आम खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, विजेता कप के साथ 5 हजार 1 सौ रुपये का पुरस्कार जीता। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गिरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि चम्पारण का जर्दा आम विख्यात है। इसकी मिठास जग जाहिर है, पूर्वजो के सिस्टम को जारी रखते हुए, वे प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते है। जिसमे नि: शुल्क सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस प्रतियोगिता में महिलाओं को शामिल किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के दूसरे विजेता घरदान पोखरा के गुड्डू कुमार पासवान तथा तीसरे पायदान पर लौरिया के प्रिंस राज रहे। निर्णायक मंडली में ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गिरी, वाल्मीकि नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवेश मिश्रा, मलाही की सरपंच रजिया तब्बसुम तथा हरिओम गिरी थे।कुल 135 लोगों की भागीदारी रही।तीसरे राउंड के बाद चयनित विजेताओं के नाम का खुलासा किया गया।आम खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में निशांत गिरी, छपरा डीपीओ राजन गिरी रवीन्द्र कुमार सिंह, संदीप सोनी, उमेश श्रीवास्तव उर्फ पप्पू, शक्तिनाथ झा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *