हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में बीजेपी के द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का मिलाजुला असर
रांची : जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में एनडीए द्वारा आहूत आज जमशेदपुर बंद का व्यापक असर शहर और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है।सुबह से ही जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। बिष्टुपुर, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मानगो सहित कई क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। यहां तक कि चाय और नाश्ते की छोटी दुकानों ने भी अपने शटर नहीं खोले। सुबह के समय कुछ ऑटो रिक्शा सड़कों पर नजर आए, लेकिन करीब नौ बजे के बाद उनका परिचालन भी बंद हो गया। निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन लगभग पूरी तरह ठप रहा।


