पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की गोलीमार कर हत्या
पटना: राजधानी रांची में आम ओर खास दोनों अपराधियों के टारगेट में हैं। शुक्रवार को देर शाम उद्योगपति गोपाल खेमका की बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। गोपाल खेमका शाम अपने घर पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी से वे निकले पहले से घाट लगाए बैठे अपराधियों ने उनके सिर पर गोली मारी। इसके साथ ही अपराधी फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन परिजन पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गोपाल खेमका को अस्पताल में भर्ती किया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।वहीं घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दावा किया है कि गोपाल खेमका के हत्यारे को जल्द ढूंढ निकलेगी।
आपको बताते चले कि बिहार में चुनाव होने वाला है और फिर से जंगलराज वाली स्थिति उत्पन्न करने के लिए बड़े राजनीति खेला चल रहा है।

