स्वर्ण रेखा नदी से बरामद एक शक्तिशाली बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया

रांची : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्ण रेखा नदी से बरामद एक शक्तिशाली बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। सेना के विशेषज्ञों ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आसपास के लोगों को लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया था। इसके बाद सेना की टीम ने बम को डेटोनेटर के माध्यम से नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय किया।

बम की जांच में पता चला है कि यह एक अमेरिकी निर्मित 500 पाउंड का अनफटा विस्फोटक है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय का हो सकता है। इसकी संरचना और स्थिति को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं था, इसलिए सेना की विशेषज्ञ टीम ने इसे निष्क्रिय करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *