पवित्रम आरोग्य चिकित्सा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

रांची: पवित्रम सेवा परिवार के तत्वधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर पुष्य नक्षत्र के पावन संयोग पर पवित्रम सेवा परिवार द्वारा धनबाद मे पवित्रम आरोग्य चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। जिसमे प्राकृतिक चिकित्सा,पंचगव्य चिकित्सा,एक्यूप्रेशर,मैग्नेटिक थैरेपी, रंग चिकित्सा,सूर्य किरण चिकित्सा,रसाहार तथा भोजन चिकित्सा , योग मुद्रा एवं अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के संयोग से संपूर्ण रुप से चिकित्सा की जाएगी। इसके माध्यम से पुरानी से पुरानी बीमारियों का इलाज प्राकृतिक तरीके से बिना किसी दवा के किया भी जाएगा और सिखाया भी जाएगा ताकि हमारे राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति आरोग्यवान हो। पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षो से संस्थापक अजय भरतिया के नेतृत्व में घायल गोवंश की चिकित्सा,बीमार व बूढ़ी गायों की सेवा,जैविक खेती एवं पंचगव्य उत्पाद बनाने का गांव गांव में निःशुल्क प्रशिक्षण,पर्यावरण, आयुर्वेद ,पंचगव्य व प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार का कार्य कर रहा है। पवित्रम आरोग्य अभियान के अंतर्गत सुदूर गाँवो में वनवासी बहन भाईयो के लिए निःशुल्क चिकित्सा केम्प भी समय समय लगाए जाते है। पवित्रम पर्यावरण अभियान के अंतर्गत घर- घर आयुर्वेद औषधियों के पोधे पौधे लगाने व उसके प्रचार का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था द्वारा बच्चो को भारतीय संस्कृति व संस्कारो से जोड़ने हेतु पवित्रम सँस्कार वाटिका कार्यक्रम भी चल रहा है ,देश मे गुरुकुल की परंपरा शुरु हो इसके लिए संस्था निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पवित्रम आरोग्य केंद्र झारखंड के अन्य जिलों में भी खोला जाएगा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के अलावे,अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि ,पवित्रम मातृशक्ति की सभी बहने,अनेक कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।आज 12 वर्ष तक की आयु के बच्चो को पुष्प नक्षत्र में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन औषधी भी पिलाई गयी। उक्त जानकारी पवित्रम सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *