मेहरमा में 7 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड में 7 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीडीओ-सह-सीओ आवास, कर्मचारी आवास एवं प्रखंड परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही 25.73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग स्थल और 65.62 लाख रुपये की लागत से ईटहरी पंचायत में बनने वाले विवाह भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना बेहतर प्रशासन और समयबद्ध सेवा वितरण की नींव है। प्रखंड और अंचल कार्यालय जनता की उम्मीदों का केंद्र हैं, इसलिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *