सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में माता लक्ष्मी को कृषि की देवी के रूप में पूजते हैं..

हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी का एक प्रमुख स्थान है। भारत में मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है।मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी थीं। कहा जाता है कि जो भी महालक्ष्मी जी का व्रत रखता है उसकी मनोकामना वे खुद तो पूरी करती ही हैं, साथ ही भगवान विष्णु भी काफी प्रसन्न होते हैं। फिलहाल भारत में तो मां लक्ष्मी को मानने वाले बहुत देखें होंगे, लेकिन क्या आपने विदेश में इनकी पूजा होते हुए देखी है और वो भी ऐसे देश में जो कि मुस्लिम बहुल है।
हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की। यहां एक ऐसी ही देवी की पूजा होती है, जो कि मां लक्ष्मी की तरह दिखती हैं।
बाली और जावा आइलैंड के लोग इन्हें देवी श्री के नाम से बुलाते हैं, तो वहीं Sundanese इन्हें ‘Nyai Pohaci Sanghyang Asri’ के रूप में बुलाते हैं.
यहां के लोग देवी श्री को कृषि की देवी के रूप में पूजते हैं। माना जाता है कि देवी श्री का चंद्रमा पर काफी प्रभाव है। देवी श्री की अधिकांश कहानियां चावल के पौधे की पौराणिक उत्पत्ति से जुड़ी हुई हैं.
Javanese और Sundanese में चावल की फसल से पहले mapag Sri नामक एक पारंपरिक समारोह होता है। Mapag Sri का अर्थ होता है देवी श्री को बुलाना और उन्हें निमंत्रित करना. इसके जरिए किसान देवी श्री का शुक्रियाअदा करते हैं कि उनकी फसल अच्छी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *