तेजी से टूट रहे हैं पति-पत्नी के रिश्ते मोबाइल फोन से घर- घर में कलह

बड़कागांव 🙁 हजारीबाग) शादी के बाद भी मायके वाली अपनी लड़की के लगातार संपर्क में रहते हे। दिन भर में कई बार बातचीत करते रहते है। हर छोटी-बड़ी बातों में मां का हस्तक्षेप होने से शादी होकर नए घर में आई लड़की अपने पति ससुराल पक्ष के साथ रिश्ता नहीं बना पाती है। मायके वाले दखल के कारण पहले दिन से ही वह ससुराल को अलग तरीके से देखती है। शादी के कई महीनों बाद भी वह अपनी मां के साथ दिनभर जुडी रहती है।
मां के दिशा निर्देश में काम करती है जिसके कारण सैकड़ों घर बसने के पहले ही बिखरने लगते हैं। पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। पंचायत तथा कुटुंब न्यायालय हजारीबाग में देखने से पता चलता है कि अधिक मामलों में मायके वालों के लगातार हस्तक्षेप के कारण रिश्ते टूटने की बात देखा जा रहा है। हर छोटी-बड़ी बातों में मायके के लोग हस्तक्षेप करते है। मोबाइल फोन रिश्तो को बनने के पहले ही बिगड़ रहा है। शादी होकर लड़की ससुराल पहुंचती है सबसे ज्यादा बात वह अपने मायके वाले खासकर मां से करती है। पति और सास व ससुराल की हर बात को मायके से शेयर करती है। मायके वाले उसका ज्यादा से ज्यादा अधिकार संपन्न बनाने और हर किसी को अपनी उंगलियों पर नचाने के तरीके देते रहते हैं। जिसके कारण लोग दंपति के बीच में भी रिश्ता नहीं बन पाता है। जो एक पति पत्नी के लिए जरूरी होता है इसके साथ ही पत्नी के रूप में शादीशुदा लड़की अपना घर भी नहीं बसा पाती है। इसलिए पंचायतों व न्यायालय में देखा जा रहा है कि मां की भूमिका संदेहास्पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *