पीजी के छात्र सचिन भगत के साथ सैकड़ों युवाओं ने आजसू का दामन थामा

राज्य सरकार से पीजी और केजी दोनों परेशान हैं: सुदेश महतो

रांची: झारखंड में आजसू पार्टी से लगातार युवाओं का शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पीजी छात्र नेता सचिन भगत के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आजसू का दामन थामा है। वहीं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह प्रदेश आजसू कार्यालय में आयोजित किया गया था।
मौके पर युवा नेता सचिन भगत ने कहा कि छात्र जीवन से ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो के कार्यों से प्रभावित था। इनको मैं अपना आदर्श मानता हूं। उन्होंने कहा कि इस राज्य के युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। कोई भी सरकार नीति ही नहीं बना पा रही है। राज्य सरकार भी नहीं चाहती है। सिर्फ सांत्वना देकर समय पर समय व्यतीत कर रही है। इससे युवा पीढ़ी त्रस्त है।
छात्र नेता ने कहा कि जिनको हमलोग भरोसा कर वोट देते हैं और सरकार बनवाते हैं। उस सरकार को हम युवाओं को रोजगार देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। युवाओं को छला गया है।
युवाओं को अब जागना होगा और अपने हक और अधिकार के लिए आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड युवाओं का राज्य है और आने वाले समय में युवा वर्तमान सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।
वहीं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार से पीजी और केजी दोनों परेशान है। साढ़े तीन सालों से नौकरी का पद खाली है,लेकिन वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर रही है। एक बड़ी आबादी एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। झारखंड का आज और कल का नीव वर्तमान सरकार बर्बाद कर रही है। चालीस लाख लोग ऐसे हैं जिनके हाथों में रोजगार नहीं हैं। इससे वे लोग पलायन करते हैं। यहां के युवा अन्य राज्यों में लेबर का काम करने को मजबूर हैं।
अच्छे लीडरशिप नहीं होने के कारण राज्य के नौजवान भटक रहे हैं।
श्री महतो ने कहा कि मैं पवित्र मन से इस राज्य की सेवा करना चाहता हूं। आजसू आंदोलन की पार्टी है और राज्य के युवा इस मंच के साथ आंदोलन करे और अपने अधिकार ले। इस अवसर पर पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *