खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

रांची: खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इसके लिए खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा देश में आदिवासियों और दलितों पर आए- दिन अत्याचार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं। देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आज शामिल होने वाले सभी लोगों का हम कांग्रेस परिवार में सहृदय स्वागत करते हैं।
प्रदेश महासचिव अजय नाथ शहदेव ने कहा कि देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। मणिपुर महीनों से जल रहा है, देश में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार चरम पर है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। देश की जनता जान चुकी है की भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले सभी का आभार और स्वागत। राँची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आप सभी के सहयोग से हम मोदी सरकार के खिलाफ एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे और 2024 में इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। आज कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से मनोज नायक, राजेश चौधरी, ललिता देवी, सुशीला देवी एवं सैंकड़ों की संख्या में अन्य लोग थे। सभी ने एक स्वर में कहा की हम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह सन्नी, अशोक मिश्रा, काजल भट्टाचार्य, परमेश्वर सिंह, पिकलु चटर्जी, सुनील उरांव, माधो कच्छप अभिषेक सिंह, रविशंकर सिंह, कमल ठाकुर, मोहित शाहदेव, सतीश पंडा, राजकिशोर प्रसाद, करमदेव सिंह, निकोलस एक्का, किशोर नायक, गोपाल उपाध्याय एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *