आज 30 मई सोमवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष: कई शुभ संयोगों के साथ चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृष में होंगे। ऐसे मेें आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। लेकिन जीवन के दूसरे क्षेत्रों के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, जानिए सोमवार को शिवजी के आशीर्वाद और शनि जयंती पर शनि महाराज की कृपा से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। प्रफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक चलेगा और इनकम अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी।
वृषभ: इन वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन, परिवार के सभी सदस्यों के साथ आनंदमय और आरामदायक होगा।

मिथुन: गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे। नए काम में कुछ बाधा आ सकती है। आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आपको भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकते हैं।


आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क: कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। साझेदारों से टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। लेकिन शुभ स्वास्थ्य के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।


आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह:सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप हर किसी की बात जानने की कोशिश करेंगे। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

कन्या: गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबार में परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी खोजने वालों को अच्छा परिणाम मिलेंगे।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला: गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिश शुरू कर दें। बिजनस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आज किसी काम को करते समय आपको मन को शांत रखना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का अहसास होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।


भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। सोमवार का व्रत रखें और शिवजी की पूजा करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। बिजनस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर हल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे।


आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

धनु: धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्याओं को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर: मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज महिलाओं के लिए दिन शुभ है। हर किसी की दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे। प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम करेंगे।


भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। कई दिनो से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना हैं। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम इनाम आपको मिल सकता है।


भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मीन: गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी।


भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।
                 आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 09, शक संवत् 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, अमावस्या, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 17, शव्वाल 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 05 बजे तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, नाग करण सायं 05 बजे तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 30 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 मई 2022 : शाम 07 बजकर 13 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजे से 07 बजकर 24 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से 04 बजकर 28 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *