नेत्रदानी परिवार का सम्मान

पटना। शिवपुरी रोड नंबर 2 पटना निवासी  इंदु भटनागर  का देहांत के पश्चात दधीचि देहदान समिति की पहल से परिवार ने नेत्रदान कराया। रविवार  को नेत्रदानी परिवार के आवास पर दधीचि देहदान समिति के सदस्यगण अरुण सत्यमूर्ति,मुकेश हिसारिया,संजीव  यादव,नंदकिशोर अग्रवाल द्वारा धार्मिक,परोपकारी परिवार को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों के बीच सुपुत्र आकाश भटनागर,सुपुत्री आकांक्षा भटनागर जी को सम्मानित किया गया। नेत्रदानी इंदु भटनागर  की आखों सें कम से कम दो से तीन नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी।

समिति के लोगों द्वारा शोक सभा में आए लोगों से आह्वान किया की महर्षि दधीचि कि इस अंगदान की परम्परा को पुनर्जीवित करें। वहीं पीड़ित मानवता कि सेवा में अपना योगदान दे। *शमृत्यु सुनिश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर होनें का श्रेष्ट तरीका है..नेत्रदान। समिति के अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद एवं महासचिव पद्मश्री बिमल जैन ने लोगो को आह्वान किया कि आइये! नेत्रदान/अंगदान हेतु संकल्पित होकर पीड़ित मानवता की सेवा करे।इस अवसर पर समिति के लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर विनयाजंलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *