कल्पना सोरेन से मलेसिया –श्रीलंका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची : झारखंड विधानसभा की सदस्य एवं विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मलेशिया के सांसद एवं मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन तथा श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के पूर्व राज्यपाल और सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सेंथिल थोंडमन शामिल थे।
बैठक के दौरान झारखंड और इन देशों के बीच सामाजिक विकास, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड की सामाजिक संरचना, जनजातीय विरासत और राज्य में चल रही विकास योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई। श्रीमती कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तिकरण, पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग एवं संवाद को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी भी मौजूद थीं, जिन्होंने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास व सामाजिक सशक्तिकरण के साझा एजेंडे पर सकारात्मक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *