हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारी में लिप्त नहीं हैं इसलिए भाजपा ने नहीं जायेंगे : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को भाजपा अपने वसींग मसीन में डाल कर उसे पाक साफ कर रही है।लेकिन हमारे नेता सीएम हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारी नहीं है इसलिए वे भाजपा में नहीं जायेंगे। हेमंत सोरेन को भाजपा ऐन केन प्रकारेन फंसाना चाहती है।जब से सीएम हेमंत सोरेन को इंडिया के समन्वय समिति के सदस्य बनाया गया है तब से भाजपा में बौखलाहट है।भाजपा को भागने का रास्ता नहीं दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि 2002 से ही भाजपा सोरेन परिवार को जमीन मामले से जोड़ने का फर्जीवाड़ा चला रही है। इसको पहले पूर्व भाजपा अध्यक्ष दुखा भगत ने इस मामले को उठाया था और उसके बाद पूर्व सीएम रघुवर दास ने वहीं दस्तावेज लाया और कई बार प्रेस कांफ्रेंस भी किया था। उस समय हाईकोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। आईटी के देवाशीष ने क्लीन चिट दिया था। भाजपा का 2024 में झारखंड सहित पूरे देश में बुरा हाल होने वाला है और यह बात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी जानकारी है।एक झूठा भ्रम फैला कर हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम किया जा रहा है। एक अजीब भ्रम फैला रही है। लोगों को उलझना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का जो निश्चय है उसे प्रतिपादित किया जा रहा है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मुंबई बंदगाह पर वो ड्रग्स हेरोइन कहां गया और किसके माध्यम से आया था। आज डीआरआई क्यों नहीं बताती है।
कर्नाटक,महाराष्ट्र और मस्तप्रदेश में भाजपा ने बहुत काले कारनामे किए अब तो छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी हार रहे हैं। गृह मंत्री के आम सभा में लोगों की भीड़ नहीं जुटती है,यह हाल है भाजपा के नेताओं का।
यह डर हमारे इंडिया गठबंधन के मित्रों का और हमारे नेता का भाजपा में समा गया है।
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि इस देश में आदिवासी,दलित,अल्पसंख्यक और महिला होना मनुवाद के लिए अभिशाप है। इसका जिक्र बाबा साहब ने पार्लियामेंट्री डोकोमेट्री का किया था। आज मनुवादी पोषक तत्वों का गन पॉइंट में आदिवासी,दलित और महिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *