फाइल,फोल्डर और बॉस से चल रही हेमंत सरकार:बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह की संकल्प सभा में हेमंत सोरेन जमकर निशाना साधा। संबोधन से पूर्व श्री मरांडी ने बारिश के बीच हजारों की संख्या में सभा में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया।
कहा यह उत्साह बता रहा कि 2024के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता का मिजाज क्या है।
उन्होंने कहा कि ईडी जांच के संदर्भ में जिस प्रकार हेमंत सरकार के कारनामे उजागर हुए हैं उससे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा उजागर हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता को आज पता चला कि कैसे फाइल का मतलब एक लाख,फोल्डर का मतलब एक करोड़ और बॉस का मतलब निश्चित तौर पर और कोई नही मुख्यमंत्री ही होगा।क्योंकि राज्य सरकार का बॉस तो मुख्यमंत्री ही होता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अब तो मीडिया भी वही बात बोल रही जो भाजपा आपके लिए बोल रही। जनता बोल रही।
उन्होंने कहा कि क्या राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री इसीलिए बनाया था? आदिवासी का मतलब क्या राज्य को लूटना और लुटवाना होता है? हिम्मत है तो बताइए लगभग 4वर्षों में आपने आदिवासियों के विकास केलिए कौन से काम किए।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और उनके परिवार ने राज्य में दलालों,बिचौलियों ,लुटेरों को कोयला,लोहा, पत्थर,बालू सब लूटने की छूट दे दी। खुद आदिवासियों की जमीन को नामी,बेनामी तरीके से लूटा। महाजन के खिलाफ लड़ते लड़ते खुद राज्य के सबसे बड़े महाजन बन बैठे। आज संथाल परगना,रांची,बोकारो सभी जगह हेमंत सोरेन,और शिबू सोरेन परिवार की जितनी जमीन है उतनी किसी परिवार के पास नही है।
कहा कि अंचल,थाना ब्लॉक ,जिला किसी ऑफिस में जाएं बिना पैसे के कोई काम नही होता। आय प्रमाण पत्र,आवास, जाति प्रमाण पत्र क्या मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी पैसे देने पड़ते है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं।
कहा कि ऑफिसर बोलते है देकर आए हैं तो लेंगे ही।पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ,मंत्री सभी ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसा ले रहे तो फिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा।

उन्होंने कहा कि टेस्ट किया हुआ नुस्खा है जिस दिन मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसा लेना बंद कर देंगे भ्रष्टाचार वहीं से खत्म होने लगेगा।

कहा कि इतना ही नहीं मुख्यमंत्री गरीबों का अनाज लूट कर अपनी तिजोरी भर रहे।आज राज्य में गरीब भूख से मरने को विवश हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नही बल्कि वसूली में लगी हुई है। रोज हत्या ,लूट,अपहरण ,डकैती की घटनाएं हो रही।बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है।

कहा कि विगत 6महीनो में राज्य में 23व्यापारियों की हत्या हुई है जिसमे 9ने पुलिस से लिखित आवेदन देकर सुरक्षा मांगी थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसकी एस आई टी गठित कर जांच कराए या सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। और अगर ये सरकार नही करती तो भाजपा सरकार जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार और अपराध के संरक्षक हैं। आज ईडी जब कारवाई कर रही तो भागे फिर रहे। सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट में दलालों, बिचौलियों को बचाने केलिए करोड़ों रुपए वकीलों को दे रहे। पूछताछ से भाग रहे।
कहा कि आखिर क्यों?जब कोई गलती नही की तो डर क्यों? कहां गया हेमंत है तो हिम्मत है का नारा।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है और जनता भयभीत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार परिवार केलिए और कमाने केलिए बनी है। राज्य का विकास तो भाजपा और एन डी ए सरकार ही करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य अटल बिहारी वाजपेई की देन है। प्रधानमंत्री सड़क योजना,पुल पुलियों का निर्माण ,गांव गांव तक बिजली यह सब भाजपा सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि 2014से मोदी सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर महिला केलिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था हमारी सरकार गांव, गरीब किसान को समर्पित रहेगी।और ये करके उन्होंने दिखाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घर घर में शौचालय,पक्के मकान, गैस सिलेंडर चूल्हा दिए। बैंकों में जनधन खाता खुलवाए। आज पूरा पैसा खाते में जा रहा। कोरोना काल में इसका बड़ा लाभ मिला। आज 80लाख परिवारों को 5किलो प्रति व्यक्ति राशन उपलब्ध कराया जा रहा।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं आयुष्मान योजना से 5लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी। किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6हजार रूपये की सम्मान निधि भेजी।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के दिन पीएम विश्वकर्मा योजना से गांव के पारंपरिक रोजगार, बढ़ई,कुम्हार,लोहार, सुनार सहित 18प्रकार के व्यवसायों को जोड़ा। 13हजार करोड़ रुपए की राशि सुनिश्चित की। ट्रेनिंग,और भत्ता, कीट की भी व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत केलिए काम कर रही इसलिए सभी भ्रष्टाचारी मोदी हटाओ केलिए एकजुट हो रहे।

उन्होंने कहा कि परिवार वादी पार्टियां परिवार की राजनीति बचाने केलिए एक हो रही तो जनता मोदी जी के नेतृत्व में देश बचाने केलिए एकजुट होगी।

उन्होंने 2024में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने और झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।
आज की जनसभा में मंच पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय,वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र,पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी,जिला प्रभारी अमित तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *