शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लेने रिनपास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,कहा-ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम,सीएम होंगे मुख्य अतिथि

रांची : राजधानी रांची के कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकिएट्री एंड अलाइड साइंसेज (रिनपास) का सौ साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन कर रहा है। अपने शताब्दी कार्यक्रम को रिनपास बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रही है। रिनपास के एक सौ साल के सफर पर आधारित एक टेली फिल्म दिखाया जाएगा। साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा पोस्टर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावे यहां पर इलाज करवा रहे मानसिक रोगों से ग्रसीत मरीज जो ठीक हो चुके हैं,वैसे लोगों को छोड़ा जाएगा। साथ ही अब यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी यहां के चिकित्सक देश के किसी कोनो में रहे मानसिक रोग से ग्रसीत मरीजों का कॉनसिलिंग करेंगे। इसके अलावे कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत कल सीएम के द्वारा करने की बातें कही गई है।
वहीं बुधवार को रिनपास की शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिनपास पहुंचे,जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी का जायज लिया। इस दौरान वहाँ के निदेशक डॉ. अमूल रंजन से भी मंत्री ने बातचीत की। वहीं मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रिनपास के एक सौ साल पूरे होने पर यहां पर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। साथ ही रिनपास को कुछ सौगात भी प्रदान करेंगे।
मंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड में रिनपास है। रिनपास को पूर्व की सरकार ने इसे ठीक से देखा नहीं, हमारी सरकार ने इसकी व्यवस्था में सुधार किया है।राज्य के छह जिले मे रिन पास के ब्रांच खोले जाएंगे। इससे अलग-अलग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि रिनपास में नए नए टेक्नॉलजी लाए जाएंगे। इसे और भी बेहतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *