बिहार के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरीः इंटर में बढ़ी 48 हजार सीटें

पटनाः बिहार के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार बोर्ड ने सत्र 2022-24 के लिए इंटर में 48 हजार अधिक सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई है। अब राज्य के इंटर कॉलेजों और प्लस टू स्कूलों में 17 लाख 50 हजार सीटें हो जाएंगी।
नए सत्र से अपग्रेडेड स्कूलों में भी 11वीं में एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए सभी इन स्कूलों को ऑनलाइन फेलिसिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स पोर्टल से जोड़ा गया है। अपग्रेडेड स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने से प्लस टू स्कूलों की संख्या भी बढ़ जाएगी। 2021 में 3664 प्लस टू स्कूल और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन लिया गया था। इस बार ये बढ़ कर लगभग 3800 स्कूल और कॉलेज हो जाएंगे।
इस बार मैट्रिक में छात्र और छात्राओं की उत्तीर्णता लगभग समान है। उत्तीर्ण छात्रों की संख्या जहां 6,78,110 है, वहीं छात्राओं की संख्या 6,08,861 है। 11वीं में 17 लाख सीटों में 14 लाख 61 हजार 771 सीटों पर केवल कोएड स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। लड़कों के कॉलेज-स्कूल में 15 हजार 213 सीटें ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *