फिर चलने लगी अर्जुन की, मुंडा खेमे की गंगोत्री को मिला मांडर से टिकट

मेयर पर भारी पड़ी पूर्व सूचना आयुक्त गंगोत्री कुजूर
रांचीः बीजेपी ने मांडर उपचुनाव में गंगोत्री कुजूर पर दांव खेला है।केंद्रीय चुनाव समिति ने इसकी घोषणा कर दी है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि प्रदेश की राजनीति में फिर से एक बार अर्जुन मुंडा की चलने लगी है। इस कारण मुंडा खेमे की गंगोत्री को टिकट मिल गया। वहीं पूर्व सूचना आयुक्त गंगोत्री कुजूर मेयर आशा लकड़ा पर भारी पड़ीं। जानकारी के अनुसार आशा लकड़ा पिछले 10 दिनों से दिल्ली में कैप किए हुई थीं। इस पर एक बड़े नेता ने तंज किया था कि क्या सबकुछ आशा लकड़ा को ही मिलेगा। वह दो टर्म से मेयर हैं। पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री हैं। कोल इंडिया की एक कंपनी में मानद निदेशक भी हैं। और अब मांडर का टिकट मांग रही थीं। क्या सब कुछ उन्हें ही मिलना चाहिए। बताते चलें कि 2014 में गंगोत्री कुजूर को बीजेपी ने टिकट दिया था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बंधु तिर्की को पटखनी दी थी। 2019 में गंगोत्री कुजूर को टिकट नहीं मिला था। इस साल देवकुमार धान को बीजेपी का टिकट दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *