उप राजधानी दुमका में नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दुमका : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक किशोरी के साथ 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 14 जनवरी को इस घटना को अंजाम दिया गया। युवती अपने गांव में सोहराय मना रही थी। देर शाम तक नृत्य संगीत चल रहा था। इसी बीच उक्त किशोरी को 6 युवक उठा कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को झाड़ी के पास छोड़ कर सभी दुष्कर्मी फरार हो गए।
इस मामले में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपए की सहायता दी गई है। मंगलवार को कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह फूलो झानो अस्पताल पहुंच कर जिला प्रशासन की ओर से 1 लाख का चेक पीड़िता के परिजन को सौंपा। जिला कल्याण शाखा की ओर से भी पीड़िता के इलाज के लिए 20 हजार रुपए दिए गए हैं। इस बीच एसपी अम्बर लकड़ा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *