कहलगांव में 550 दिव्यांजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को दिया गया नि:शुल्क सहायक उपकरण
भागलपुर। शारदा पाठशाला मैदान कहलगांव में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयास से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ADIP एवं RVY योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
आज के इस वितरण शिविर में कहलगांव अनुमंडल के पंजीकृत लगभग 550 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जैसे बैटरी चलित ट्राईसाईकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान के मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, दांत आदि उपकरण का वितरण किया गया।
इस वितरण शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सुश्री अर्पणा कुमारी, जिला अध्यक्ष जदयू विपिन बिहारी, कहलगांव अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि झुंपा सिंह, जदयू प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, समाजसेवी संतोष चौधरी, चैलेंज सिंह, शिक्षक भानु प्रताप, केशव जोशी, दिलीप कुमार एवं उपस्थित अतिथियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।



