नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ शुरू

रांची: नहाय खाय के साथ शुरू हो रहे चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने समस्त देशवासियों एवं राज्यवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने तमाम छठ व्रतियों को कठिन महापर्व अनुष्ठान को सम्पन्न करने के लिए भगवान भुवन भास्कर, छठि मइया अपार शक्ति प्रदान करें।
कांग्रेस नेता ने कहा छठ पूजा मुख्य रूप से प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है।यह व्रत सूर्य भगवान, ऊषा,प्रकृति, जल,वायु को समर्पित है।इस व्रत को करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है,सुख समृद्धि, सौभाग्य की मनोकामना पूर्ण होती है।वहीं इसके प्रसाद के सेवन से तेजस्विता, निरोगिता व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है।पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह त्योहार मनाया जाता है।
इस बीच पासवा के सक्रिय सदस्य मनीष पाठक,सुश्री श्रेया राज, चारुबाला कुमारी,माणिक कुमार, मेंहुल दूबे ने भी लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *