यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन
लखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम सह समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। वे 82वर्ष के थे। काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। बीते रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।
दिवंगत मुलायत सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे थे। इसके अलावा वह कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके थे।