अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

रांची :लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण एवं सेलर्स फायर सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में फायर सेफ्टी एवं फायर एक्सटिंग्विशर प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम EssEss Agencies (Crompton), कमड़े, हुंडई सर्विस स्टेशन के समीप, जियो पेट्रोल पंप के पास, रातू रोड, रांची में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन  Ln Shivpriya singh द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के कर्मचारियों को निम्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया:

* फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग

* आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया

* अग्नि सुरक्षा के मूलभूत उपाय

* आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

क्लब की अध्यक्ष लायन रीना अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन स्थितियों में सजगता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

यह पहल लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण की सामुदायिक सेवा, सुरक्षा जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *