होटल कैपिटल हिल में फैशन प्वाइंट का दो दिवसीय लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ

रांची: राजधानी रांची के होटल कैपिटल हिल में फैशन प्वाइंट का दो दिवसीय लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ रविवार को हो गया। राज्यसभा सांसद महुआ माजी और उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो और संचालिका रीना अग्रवाल ने एग्जिबिशन का संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

एग्जिबिशन में लगे एक एक स्टॉल का सभी अतिथियों ने जायजा लिया और मनपसंद ड्रेस की खरीदारी भी की। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने एग्जिबिशन की तारीफ करते हुए कहा कि फैशन प्वाइंट ने लोगों का भरोसा जीता है। यहां पर हर रेंज के खूबसूरत ड्रेसेस है। इस तरह के अयोजन से महिला उद्यमियों को काफी सहायता मिलती है।
वहीं उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो ने भी फैशन प्वाइंट की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि एक ही छत के नीचे इतने सारे डिजाइनरों के ड्रेसेस देखकर बहुत अच्छा लगा। इस तरह का आयोजन अधिकांश बड़े बड़े शहरों में होता था।लेकिन राजधानी रांची में भी इस तरह का एग्जिबिशन बहुत अच्छा है। कोरोनकाल में तो सबकुछ बंद हो गया था। लेकिन अब सबकुछ सामान्य होने लगा है।
उद्घाटन समारोह में लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं ख्याति बुटीक के सौजन्य से चिकित्सा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले 14 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि तीज त्यौहार वेडिंग सीजन को देखते हुए रांची वासियों के लिए इस प्रीमियर शो का आयोजन किया गया है, जहां देशभर के प्रसिद्ध डिजाइनरों के कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं। एक ही छत के नीचे मेट्रो सिटी के लेटेस्ट कलेक्शन उपलब्ध है। जिनमें एथनिक वियर, वेस्टर्न इंडो, वेडिंग कलेक्शन, डिजाइनर राखी, हैंडमेड जूलरी, लग्जरी होम डेकोर और बहुत कुछ शामिल है। साथ ही यहां कला निकेतन की तंजौर पेंटिंग भी देखी जा सकती है। कश्मीर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु,गुजरात, बनारस, राजस्थान, लखनऊ जैसे राज्यों के कलेक्शन इस मेले में लगाए गए हैं। दिल्ली की कलेक्शन बेंगलुरु के डिजाइनर साड़ी ड्रेस गाउन को और सेठ 8 सेट कोलकाता के फैशन और पाकिस्तान सरारा गरारा से अपने वार्डरोब को नया टच दे सकते हैं। शो में इस बार आप को बिल्कुल कुछ नया देखने को मिल रहा है। एग्जिबिशन के पहले दिन खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। मेला में लकी ड्रा भी चल रहा है,जीतने वाले को चांदी का सिक्का एवम गिफ्ट हैंपर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *