राज्य में वर्षों से लम्बित प्राध्यापक के प्रमोशन पर ले ठोस निर्णयःअभाविप

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री श्री मनोज सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन देकर झारखंड प्रदेश में उच्च शिक्षा संबंधित विभिन्न मांगे जैसे सभी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में शिक्षको की नियुक्ति, सभी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में नियमित रूप से सत्र संचालन, झारखंड प्रदेश में छात्र संघ चुनाव एवं उच्च शिक्षा में घटते युवा आदि रखी।

अभाविप झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी आए दिन देखने को मिल रही है। जिससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कठिनाई देखने को मिल रही है। साथ ही सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में नियमित सत्र पूर्ण होने में सत्र से अधिक समय लग रहा है, जो कि छात्रों के भविष्य के लिए चिंता जनक है। आए दिन पूरे झारखंड प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका दिन प्रतिदिन कम होते जा रही है, जो की चिंता का विषय है। झारखंड प्रदेश में 2019 के बाद किसी भी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुई है, यह झारखंड के लिए दुर्भाग्य का विषय है। झारखंड सरकार ने अभी तक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं कराया है, छात्र संघ चुनाव कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार है यह लोकतंत्र का पहला सीढी है, जो छात्रों को कॉलेज कैंपस में अपने हक की लड़ाई के लिए एक प्रतिनिधि को चुनता है जो उनकी आवाज को मजबूत करता है।

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से अभाविप के प्रतिनिधि मंडल में आभाविप के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन, बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ला जी, झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री नीलेश कटारे जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *