किसान जनसभा का आयोजन

चान्हो: प्रखंड के बढ़इया बगीचा में पायोनियर धान कंपनी की ओर से मंगलवार को एक विशाल किसान जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी सह जीप सदस्य आशुतोष तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीप सदस्य आशुतोष ने कहा कि इस कंपनी के द्वारा पिछले कई सालों से किसानों को मुनाफा पहुँचाया जा रहा है। अति वृष्टि हो या अनावृष्टि, हर मौसम में इस कंपनी के धान की उत्पादन बेजोड़ होती है। साथ ही इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक है। मौके पर रोल पंचायत के मुखिया चंपा उरांव, समाजसेवी अरविन्द सिंह सहित कंपनी के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *