दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला ग्रामीण युवा दस्ता महासमिति का विस्तार
रांची: आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची जिला युवा दस्ता महासमिति की बैठक रांची रिंग रोड स्थित होचर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण युवा दस्ता महासमिति के अध्यक्ष मदन कुमार ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमिति का विस्तार किया गया।
नई कार्यकारिणी में मदन कुमार को अध्यक्ष, दीपक कुमार केसरी एवं निरंजन साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंकज साहू, अरविंद जायसवाल, रवि वर्मा, रणधीर वर्मा, संजय पटेल और बलराम सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रंजन अधिकारी, संजय मेहता, मंगल उरांव और सुरेंद्र साहू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्योति शंकर साहू को महासचिव तथा अखिलेश मिश्रा, सिकंदर महतो, रितेश केसरी, सुमित प्रसाद और राजू साहू को मंत्री बनाया गया है।
महासमिति के मुख्य संरक्षक के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ, लोकसभा सांसद नवीन जायसवाल, हटिया विधायक सुरेश बैठा, कांके विधायक त्रिवेणी नाथ साहू, ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रदीप प्रकाश, समाजसेवी दिलीप साहू, हाईटेक आर्यन सिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरेश साहू, सुरेश्वर महादेव मंदिर स्वर्णरेखा धाम के अध्यक्ष सुरेश साहू, समाजसेवी अशोक कुमार साहू, आलोक कुमार उर्फ बंटी और संजय साहू को शामिल किया गया है।
बैठक में सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।


