जेष्ठ आमावस्या पर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

रांची : जेष्ठ आमावस्या के दिन डोरंडा मनी टोला हीनू में मां जगदंबा ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव की शुरुआत आज पहले दिन मां काली की भव्य शोभायात्रा जुलूस निकालकर किया गया।
      हीनू मां मनोकामना काली मंदिर परिसर से मुख्य पुजारी रमेश पासवान उर्फ मास्टर जी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं पुरुषों ने नाचते गाते धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
    पद्मश्री मुकुन्द नायक,कांग्रेस नेता व समाजसेवी आलोक कुमार दूबे, विनय सिन्हा दीपू, समाजसेवी वीरेन्द्र प्रधान,सुबोध सिंह गुड्डू,कन्हैया कुमार,शिवजी सिंह,विमला कुमारी,उर्मिला उरांव देवी,शंभू गुप्ता,अनूप श्रीवास्तव, सुमीत जायसवाल,पंकज प्रियदर्शी,दीपक कुमार,अरुण मिश्रा,शंभू गुप्ता, डोरंडा महावीर म़डल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपी दूबे की उपस्थिति में शोभायात्रा हीनू ,डोरंडा के विभिन्न मार्गों से गुजरकर वापस मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुआ।
       शोभायात्रा में आगे आगे प्रचार वाहन,बड़े बड़े झंडे,नगाड़ा,झालदा व जमशेदपुर का ताशा पार्टी साथ चल रहे थे। जमशेदपुर एवं हजारीबाग की ताशा पार्टी, छत्तीसगढ़ का संघी बाजा एवं धनबाद का बाजा, झारखण्ड के परंपरागत ढ़ोल नगाड़े आकर्षित कर रहे थे।पूरे मंदिर परिसर को लाइट एवं फूलों से सजाया गया है,तोरण द्वार बनाये गये हैं। मनोकामना मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।
    शोभायात्रा में शामिल मुख्य पुजारी रमेश पासवान  ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के 2
वर्षों के उपरांत बड़ा पूजा महोत्सव में हजारों महिलाएं गांव के लोग शामिल हो रहे हैं, भगवान सबकी मुरादें पूरी करें। उन्होंने राज्य की खुशहाली, तरक्की, प्रगति,भाईचारगी, अमन एवं शांति के लिए मां काली से आशीर्वाद मांगा।
       बड़ा पूजा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य विनय सिन्हा दीपू ने बताया कि कल प्रात: 9.30 बजे से भक्तों के लिए  पूजा प्रारंभ होंगे एवं भव्य भंडारा का आयोजन होगा।
  पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राजधानी वासियों को तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा पूरा क्षेत्र भक्तिमय धुन से गुंजायमान है,हजारों लोग श्रद्धा, आस्था, विश्वास एवं मनोकामना पूर्ण की आशा के साथ मां काली की अराधना करते हैं।
समाजसेवी वीरेन्द्र प्रधान ने तीन दिवसीय बड़ा महोत्सव आयोजन में महती भूमिका निभा रहे सभी पदाधिकारियों को सहृदय धन्यवाद एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा मनोकामना मां सबका कल्याण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *