पेरेंटिंग पर केंद्रित “विनिमय-2025” वर्कशॉप का आयोजन 13 सितंबर को
रांची : झारखंड में पहली बार पेरेंटिंग पर केंद्रित “विनिमय-2025″ वर्कशॉप का आयोजन शनिवार को झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी में किया जा रहा है। इस अनोखी पहल का मकसद माता-पिता को बच्चों की परवरिश से जुड़ी आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए सही मार्गदर्शन और व्यावहारिक रणनीतियाँ उपलब्ध कराना है।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया और बढ़ते शैक्षणिक दबाव के बीच बच्चों की परवरिश अभिभावकों के लिए कठिन होती जा रही है। इन्हीं चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए यह वर्कशॉप आयोजित हो रही है, जिसमें अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जेयूटी और जीनियस वैचर्स की साझेदारी है।
अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. अंजली आर. सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ लगातार संवाद और काउंसलिंग आज की जरूरत है। माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे मिलकर समाज को स्वस्थ और सक्षम नागरिक दें। डॉ. सिंह इस वर्कशॉप में पैनल डिस्कशन की मॉडरेटर और एंकर भी रहेंगी।इस दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र भी होगा, जिसमें अभिभावक सीधे विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछ पाएंगे।
“विनिमय-2025” से राज्यभर के अभिभावकों को पेरेंटिंग के हर पहलू—स्वास्थ्य, शिक्षा, मानसिक संतुलन और सुरक्षा—की गहन समझ मिलेगी। यह आयोजन उन्हें आधुनिक पेरेंटिंग की जटिलताओं से निपटने का आत्मविश्वास और सही दिशा प्रदान करेगा।



