मिशन 2024 फतह के लिए एक एक कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करने की जरूरत: गुलाम अहमद

रांची: मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्वागत के लिए मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखण्ड के अभिवादन से मैं भाव-विभोर हुआ हूं। झारखण्ड कांग्रेस में उर्जा की कमी नहीं है, यह अभी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कि झारखण्ड जैसे गौरवमय प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आप सबों के सहयोग से हम पूरी तरह आपके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्रथमिकता दी जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सब को साथ लेकर चलती आई हैं और आगे भी चलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जिस देश में सुई का निर्माण नहीं होती थी आज वहां हवाई जहाज से लेकर सेटेलाईट का निर्माण हो रहा है, जो कांग्रेस की देन है और हम सबों के लिए यह गौरव की बात है। उन्हांेने कहा मैंने बहुत सारे प्रदेश में देखा है। जहां बीस से तीस सालों तक कांग्रेस की सरकार नहीं आई है। फिर भी वहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी नहीं देखी गई । वो आज भी तैयार हैं 2024 चुनाव के लिए आप के लिए बहुत खुशी की बात है प्रदेश में आपकी सरकार है। इसलिए आपसभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को चार गुणा उत्साह के साथ पार्टी के लिए सर्मिपत होकर कार्य करना होगा और आने वाले 2024 में हम हैं तैयार जो कांग्रेस पार्टी का नारा दिया गया है। उसको साकार करना होगा और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ जो मिल कर कार्य किये हैं उसे गुलाम अहमद मीर साहब के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए हमें दृड संकल्प करना होगा। हमें प्रभारी का जो भी मार्ग दर्शन प्राप्त होगा हम पुरी तरह से उसे जमीन पर उतारने का प्रयत्न करेंगे। हम पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की कमिटी का निर्माण कर चुकें हैं। हम उसे पुरी मजबूती से लेकर 2024 के चुनाव में उतरेंगे। ठाकुर जी ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी का जो मकशद है पूरे भारत में मोहब्बत की दुकान खोलना है, जिसे हमसभी कार्यकर्ताओं के प्रयास प्रभारी महोदय के मार्गदर्शन से पूरा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी के दिये हुए नारा हम हैं तैयार के मद्देनजर झारखण्ड के हर एक कार्यकर्ता ने अपनी कमर कस ली है और तैयार हैं 2024 के लिए।
एआईसीसी के सचिव प्रणव झा ने कहा कि झारखण्ड के कार्यकर्ता 2024 के लिए पूरी तरह तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाना है, संविधान की रक्षा करनी है और इसका दायित्व कांग्रेस के कंधों पर जाता है।
अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, सुखदेव भगत आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, कालीचरण मुण्डा, अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुलस्यान, फुरकान अंसारी, ददई दूबे, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ0 एम0 तौसीफ, निरंजन पासवान, चंचल चटर्जी, संजय पाण्डेंय, मंजूर अहमद अंसारी, केदार पासवान, रमा खलखो, अमरनाथ मुण्डा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *