बिहार में चुनाव से पहले ही राजद के लोगों ने मचाया तांडव:लोजपा
पटना।लोजपा रामविलास के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता बुलाई गई।उक्त समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा एनडीए गठबंधन के सभी बड़े नेताओं का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी,अमित शाह व राजनाथ सिंह समेत बिहार के सीएम नीतीश कुमार व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को हार्दिक बधाई दी। वहीं सभी एनडीए नेता जिन्होंने अपना आशीर्वाद एनडीए के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार में दिया है।उन सभी का आभार प्रकट किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री भारती ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देने का सभी को अधिकार है। लेकिन अगर हम राजद के उम्मीदवार को वोट नहीं देते हैं?तो क्या इससे पिछड़ा,अति पिछड़ा व दलित समाज के व्यक्ति की हत्या हो जाए?यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है? उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा के सखौरा गांव में जहां पर शंकर पासवान की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी? क्योंकि उन्होंने राजद समर्थको के द्वारा राजद के उम्मीदवार को वोट देने की बात कही थी? और उन्होंने अपने मन से अपने मताधिकार का प्रयोग किया! राजद के लिए वोट नहीं किया ?ऐसे में सवाल यही उठता है कि लोकतंत्र में जब सभी को अपने मन से वोट देने का अधिकार है? तो फिर अगर राजद को वोट नहीं मिलेगा तो क्या राजद समर्थक वोटरों की हत्या कर देंगे? एक ऐसी ही दूसरी घटना हम लोग के संज्ञान में आई है? गोपालगंज जिले के सिधवलिया विधानसभा में संजय राय एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान किया! और उनके परिवार के 6 लोगों को राजद के समर्थकों द्वारा बुरी तरह पिटाई की गई! जिसकी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उक्त दोनों घटनाओं को लेकर श्री भारती ने पुलिस से निष्पक्ष होकर कार्रवाई करने की मांग की । मगर सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की है कि अभी सरकार बनी नहीं है अभी मतगणना नहीं हुई है ऐसे में जितने भी ऐसे कृत्य राजद के समर्थकों के द्वारा जहां कानून का उल्लंघन होता है? वोटरों को वोट देने से रोका जाता है और राजद के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट नहीं हो तो समाज के लोगों को पीटा जाता है? कहीं पीट पीट कर उनकी जान ली जाती है तो इसकी जांच होनी चाहिए। और जांच में जो भी दोषी हैं उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्री भारती ने कहा कि एनडीए पांच पांडव की तरह संगठित होकर चुनाव में एकजुट है।एनडीए की अगली सरकार बनाने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री भारती ने कहा कि एनडीए बड़ी अच्छी तरह बहुमत से बिहार में सरकार बनाने जा रही है। गायघाट व गोपालगंज की घटनाओं को लेकर श्री भारती ने प्रशासन से सभी दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की।फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बिहार में आ रही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट मौजूद थे।



