निरसा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद,एक दूसरे के गले मिलकर दी बधाई

कुमारधुबी : निरसा विधानसभा क्षेत्र की सभी मस्जिदों एवं ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई।इसी कड़ी में शिवलीबाड़ी ईदगाह में ईद के नमाज के साथ सभी ने एकदूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके पूर्व सभी छोटे बड़े ईदगाह में एकत्रित हुए। जहां शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद के मौलाना मसूद अख्तर द्वारा ईद के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद सभी ने ईद की नमाज अदा की। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने भी पहुंचकर सभी से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह दलबल के साथ उपस्थित रहे। नमाज सम्पन्न होने पर मौलाना मसूद अख्तर साहब ने कहा कि मुसलमान हर साल ईद का धार्मिक त्योहार मनाते हैं। यह दिन रमजान के अंत का प्रतीक है। पैगंबर मुहम्मद ने मक्का में सबसे पहले इस परंपरा की शुरुआत की थी। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद इसी दिन मदीना पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे का त्यौहार है। मैं यही संदेश देना चाहूंगा कि पूरा देश एक दूसरे से मिलकर भाईचारे के साथ रहे और ईद मनाए। सभी को ईद मुबारक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *