झारखंड में जनप्रतिनिधि और सरकारी तंत्र कितना भ्रष्ट है यह ईडी की कार्रवाई से पता चलता है: तिवारी

रांची:भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि
ईडी की कार्रवाई से पता चलता है कि झारखंड में कितने जनप्रतिनिधि और सरकारी तंत्र कितनी भ्रष्ट है। अभी सुश्री अंबा प्रसाद पर कार्रवाई हुई पर ईडी की कार्रवाई अधूरी लगती है। एक तरफ जन् प्रतिनिधि द्वारा कोयले, बालू की तस्करी में संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं। साथ ही सैकड़ों एकड़ जमीन की हेरा फेरी सरकारी तंत्र से मिलकर की गई है। इसके भी साक्ष मिले हैं,ऐसा ईडी बताती है। विधायिका द्वारा जबरन वसूली, लेवी की वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा, अधिकारियों को भय दिखाना, डिजिटल उपकरण, सर्किल ऑफिस के नकली स्टांप, बैंक के अलग-अलग दस्तावेज। इस कार्य में पूरा परिवार संलिप्त है। यदि जनप्रतिनिधि विधायक ऐसा करेंगे तो आम जनता किसके पास जायेगी।
श्री तिवारी ने कहा सरकार को जवाब देना होगा। सरकार का, प्रशासन का प्रशासनिक तंत्र का सहयोग के बिना ऐसे गलत कार्य नहीं हो सकते। जब लोग फसते हैं तो उनके सहयोग में जाति विशेष के लोग भी बोलने लगते हैं। हम भारतीय हैं भारत के संविधान के साथ कोई खिलवाड़ करता है, भ्रष्टाचार करता है, यह गलत है उसको दंड मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के लोग अलग बयान बाजी कर रहे हैं। सुश्री प्रसाद द्वारा कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन पर डोरा डाल रही थी चुनाव हेतु, इसका खुलासा उनको नाम के साथ करना चाहिए। केवल, गलत बयान बाजी करने से बच नहीं सकती है। जनता को भ्रमित ना करें, जनता सब समझती है। अपने क्षेत्र में विधायिका ने भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहा दी, जनता त्राहिमाम कर रही है। बिचौलिए मस्ती में है सहयोग सरकार का। जांच सही से हो तो करोड़ करोड़ रुपए पकड़े जाएंगे। सुश्री प्रसाद ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही ऐसे ऐसे कांड किया है और भी उनका जो सहयोगी हैं जो ऐसे कार्य में सन लिप्त है उनको खोज कर सरकार और ईडी कार्रवाई करें। ताकि जनप्रतिनिधि और किसी विशेष दल के लोग ऐसा हिम्मत ना कर सके। किसी भी राजनीतिक दल के लोग हो, जांच सबकी होनी चाहिए भ्रष्टाचार में जो भी संलिपत हैं उनको दंडित करना चाहिए, दोबारा चुनाव नहीं लड़े ऐसी व्यवस्था सरकार को संविधान में संशोधन कर करना चाहिए। तभी देश बचेगा, क्योंकि भ्रष्टाचार के मकड जाल में तंत्र फस चुका है। सरकारी अधिकारी पदाधिकारी भी सहयोग में संलिपत पाए गए, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए, उनकी भी संपत्ति जप्त होनी चाहिए, जनता जब तक नहीं जागेगी राज्य और देश का भला नहीं होगा इसी तरह हम लूटते रहेंगे। भारतीय जनतंत्र मोर्चा जनता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *