ईसीएमओ आधुनिक चिकित्सा की सबसे जटिल जीवनरक्षक तकनीकों में से एक:डॉ. वेंकट
रांची : हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल ने उन्नत क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को एक्स्ट्राकोर्पोरियल लाइफ सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा लाइफ सपोर्ट में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च प्लेटिनम अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस सम्मान के साथ यशोदा हॉस्पिटल्स भारत का एकमात्र प्लेटिनम-प्रमाणित ईसीएमओ केंद्र बन गया है, जो उसे विश्व के चुनिंदा अग्रणी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करता है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यशोदा हॉस्पिटल्स के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. वेंकट रमन कोला ने कहा कि यह सम्मान मरीजों की सुरक्षा, उच्चस्तरीय उपचार, सख्त प्रोटोकॉल, बेहतर परिणाम और बहुविषयक टीमवर्क के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि ईसीएमओ आधुनिक चिकित्सा की सबसे जटिल जीवनरक्षक तकनीकों में से एक है।
प्लेटिनम-प्रमाणित ईसीएमओ केंद्र के रूप में यशोदा हॉस्पिटल्स में वीए ईसीएमओ, वीवी ईसीएमओ, ईसीपीआर, अवेक ईसीएमओ तथा मल्टी-ऑर्गन सपोर्ट जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में 24×7 उन्नत आईसीयू, विश्वस्तरीय अंग प्रत्यारोपण सेवाएं (लिवर, किडनी, हृदय, फेफड़ा और बोन मैरो) तथा ईसीएमओ-सक्षम एयर एंबुलेंस की सुविधा भी है। यशोदा हॉस्पिटल्स इस उपलब्धि के साथ भारत में क्रिटिकल केयर और प्रत्यारोपण चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।



