लगातार बारिश से लवरबंधा नाला पुलिया का अप्रोच पथ ध्वस्त, SH-09 पर बसों का आवागमन ठप, केवल फोर व्हीलर वाहन ही आ-जा रहे
लातेहार: बीते 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने गारू प्रखंड अंतर्गत महुआडांड़ डालटनगंज मुख्य मार्ग (SH-09) पर स्थित मरोमार के पास लवरबंधा नाला पुलिया के अप्रोच पथ को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिया तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग तेज बहाव और मिट्टी कटाव की वजह से टूट गया, जिससे बसों और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।हालांकि, पुलिया निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और अस्थायी रास्ते से ही आवागमन चल रहा था। भारी बारिश ने उस अस्थायी अप्रोच को भी बहा दिया, जिससे अब केवल छोटे फोर व्हीलर वाहन ही जोखिम लेकर इस मार्ग से गुजर पा रहे हैं। बसें और अन्य बड़े वाहन रास्ते में ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं।इस वजह से महुआडांड़, डालटनगंज और लातेहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और अप्रोच पथ की मरम्मत कराई जाए ताकि आवश्यक सेवाएं और यातायात फिर से सामान्य हो सके।



