लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम रहेगी: डॉ. प्रभात कुमार

रांची: सदर अस्पताल रांची सहित जिले के अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में व्यापक सुधार करने का सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने दावा किया है। साथ ही आने वाले दिनों में मरीजों को और भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने गुरुवार को गणादेश अखबार से खास बातचीत के दौरान कई बातों की जानकारी दी है।


डॉ.प्रभात कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर डॉक्टरों की टीम रहेगा। साथ ही कलस्टर पर डॉक्टर और एंबुलेंस रहेगा। खासकर सीएससी और पीएसी में 24घंटे डॉक्टर रहेंगे।
जो लोग ड्यूटी पर रहेंगे वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को आने वाले दिनों में कई नई व्यवस्था देखने को मिलेगा। हम लोग क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं। मरीजों में बेहतर क्वालिटी का सर्विसेस देने की व्यवस्था कर रहे हैं। यहां पर ब्लड बैंक से लोगों को काफी लाभ मिला है।आने वाले दिनों में नेशन क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड के ऊपर काम कर रहे हैं। नेशनल क्वालिटी का जो लेबल होता है वह सदर अस्पताल में देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा सदर अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी डिजिटल तरीके से करने जा रहे हैं। साथ ही पेमेंट भी डिजिटल तरीके से मरीज कर सकेंगे।
सिविल सर्जन ने कहा कि यहां पर कैंसर का भी सफल इलाज हो रहा है। किडनी,यूरोलॉजी का भी यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। यहां पर काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। यही नहीं दूसरे राज्यों से भी मरीज आते हैं।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल रांची में मरीजों को आने वाले दिनों में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा और काफी सुधार भी होगा। झारखंड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रांची सदर अस्पताल को बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि राजधानी में वीवीआईपी की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी अधिक है। अधिकांश वीवीआईपी के आवास पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *