जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर जिला भाजपा ने की बैठक

खूंटी : जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक जनजातीय गौरव दिवस के निमित्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जून मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का दर्जा देकर हम झारखण्ड वासीयों को गौरवान्वित किया है। और इस गौरव दिवस पर देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति महोदया का आगमन बिरसा मुंडा की धरती खूंटी में हो रहा है। महामहिम राष्ट्रपति का आना खूंटी के लिए यह पल ऐतिहासिक है।
बैठक में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवंपुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया। यह बैठक जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के संग किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, अरूण चन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष संजय साहू ,महामंत्री शशांक शेखर राय, मीडिया प्रभारी अनुप साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप,जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, संजय नाग, राजीव कुमार महतो, जोनिका गुड़िया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जगरनाथ मुण्डा, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, अंड़की मण्डल अध्यक्ष मोती पातर, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, खूंटी प्रमुख छोटराय मुण्डा, प्रमुख कार्यकर्ता यथा मदनमोहन मिश्रा, भीम सिंह मुण्डा, ज्योतिष भगत, बालमुकुन्द कश्यप, लिलू पहान, रंदाय नाग, रूकमिला सारू, उर्मिला देवी, बासमती देवी,सुकेन्दर महतो, सुदर्शन भोगता, जितेन्द्र कश्यप, राजकुमार गुप्ता, नीरज पाड़ी, सुदीप तिग्गा, आनंद कुमार, काण्डे मुण्डा, छोटराय मुण्डा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *