राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरदाग में पोशाक का वितरण

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरदाग गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में झारखंड सरकार के सौजन्य से प्रखंड शिक्षा विभाग के द्वारा पोशाक का वितरण किया गया! पोशाक वितरण कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और पचड़ा पंचायत सह केरेडारी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव के हाथों किया गया! इस अवसर पर प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित पोशाक वितरण बच्चों के लिए खास पहल है! जिससे स्कूल के बच्चों में शिक्षा और स्कूल आ कर पढ़ाई करने में उत्सुकता बढ़ती है! वहीं मुखिया महेश प्रसाद साव ने कहा कि ड्रेस कोड लागू होने से स्कूल के सभी बच्चे सरकारी विद्यालय के प्रति आकर्षित हो रहे हैं! साथ हीं अभिभावको के मन में भी सरकारी स्कूल के प्रति शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही जाती हैं! वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनेश्वर राम विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशोर साव ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित सरकारी लाभों से बच्चों को लाभान्वित कराने का हरसंभव प्रयास किया जाता है! साथ हीं शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था के प्रति विशेष ध्यान रखा जाता है! जिसके फलस्वरूप छात्र छात्राएं स्कूल आने में काफ़ी उत्सुक रहते हैं! मौके पर रामकुमार साव अखिलेश साव कृष्णा गुप्ता कालो राम सहायक शिक्षक रूपलाल साव उमेश सुरेश रीता शिवदेव प्रसाद जागेश्वर साव मनोज राम खीरोधर साव समेत कई लोग मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *